आम आदमी पार्टी ने सोमवार को डीजल व पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तथा राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर मूल्यवृद्धि वापस कराने की मांग की।
सोमवार को एडीएम मिथिलेश त्रिवेदी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी केंद्र सरकार देश के लोगों पर महंगाई का बोझ डालने का काम कर रही है। इससे नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। देश में रबी की फसल चौपट होने से किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुके है। यह जानकार भी सरकार डीजल के रेट बढ़ाकर जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है, इससे किसान टूट जाएगा। इस मौके पर पेट्रोल मूल्यवृद्धि वापिस लेने व किसानों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने की मांग की गई।
इस दौरान आप के जिला संयोजक एडवोकेट हरदयाल सिंह, बृजबिहारी उपाध्याय, अनूप ताम्रकार, हनीफ खान, महेंद्र पाराशर, कैलाश नारायण, रामस्वरूप, भैयालाल नरवरिया, हरगोविंद सिंह लोधी, नितिन जैन, विवेक जैन, देवीप्रसाद वर्मा, रन्नू सोनी, अखिलेश साहू, रविंद्र उपाध्याय, एडवोकेट रमाकांत, अनिल जैन, पप्पू, प्रमोद जैन, सुनील गोल्डी, दीपक राजपूत, अजय बरया, एडवोकेट अजय सिंह, अनुराग सिंह लकी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।