फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता शिविर से मायूस होकर लौटे कई दिव्यांग

विज्ञापन
दिव्यांग सहायता शिविर में मौजूद दिव्यांगजन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
सहायता शिविर से मायूस होकर लौटे कई दिव्यांग
विज्ञापन

मड़ावरा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय सहायता शिविर औपचारिकता की भेंट चढ़ गया। इसमें दूरदराज से आए दिव्यांगजनों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शिविर में 50 दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरण के लिए चिन्हित किया गया वहीं, डॉक्टरों के जल्दी चले जाने से कई मायूस होकर लौट गए।
शिविर में डेढ़ दर्जन दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। शिविर के दौरान दिव्यांग यूडीआई के लिए भी पंजीयन किए गए, इन्हें डाक विभाग द्वारा उनके पते पर मुहैया कराए जाएंगे। गौरतलब है कि दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा तहसील मुख्यालय के सामुदायिक सभागार में शुक्रवार एवं शनिवार को दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांगजनों के विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र, कृत्रिम हाथ-पैर, सहायक उपकरण एवं दिव्यांगजन पेंशन आदि के लिए चिन्हांकन किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शनिवार को मड़ावरा में आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर में मेडिकल टीम के चिकित्सक आने ने निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से दोपहर डेढ़ बजे मड़ावरा पहुंचे साथ ही आधा घंटे बाद ही वापस रवाना हो गए जिसके चलते कई दिव्यांगों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें