फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग प्रमाण पत्र में की जा रही पैसों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को दिव्यांगों ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों पर प्रमाण पत्र के लिए पैसों की मांग करने के आरोप को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगों के प्रमाण पत्र सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बनाए जाते हैं। जहां पर चिकित्सों द्वारा दिव्यांगों की जांच की जाती है। इसके बाद रिर्पोट तैयार की जाती है और मानक पूरे करने पर प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। मंगलवार को डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिना पैसे के प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। पीड़ितों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर पुरुषोत्तम, अरविंद आदि के हस्ताक्षर हैं।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र निशुल्क बनाए जाते हैं। इसके बाद भी यदि किसी चिकित्सक द्वारा पैसों की मांग की गई है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें