फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी का सबब बनी गंदे पानी की निकासी की समस्या

विज्ञापन
आजादपुरा में सड़क पर भरा नाली का पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर 16 आजादपुरा प्रथम में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में भी जल भराव के कारण सड़क सूख नहीं पाती है। सड़क के बीचोबीच गंदा पानी जमा हो जाता है। इस वजह से सड़क खस्ताहाल होती जा रही है। लोगों को आवाजाही में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ हम कोरोना से जंग लड़ने की बात करके लोगों को साफ सफाई के लिए जागरुक कर रहे हैं और वहीं, दूसरी तरफ गंदगी का यह आलम है कि लोगों को गंदे पानी से निकलना पड़ रहा है, क्या ऐसे ही हाराएंगे हम कोरोना को।
विज्ञापन

आजादपुरा प्रथम में बारिश के समय जलभराव गंभीर रूप धारण कर लेता है। इस वार्ड की एक गली ऐसी भी है, जहां नाली नहीं है, इस कारण गंदा पानी बीच सड़क पर आ जाता है। वर्तमान में स्थानीय लोग गंदे पानी से बचते-बचाते हुए निकलते हैं। मोहल्ले के लोगों ने अधिशासी अधिकारी से शीघ्र ही सड़क और नाली का निर्माण कराने की मांग की है।
बारिश के दिनों में कई गलियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यदि बारिश के पहले ही सड़क और नाली निर्मित कर दी जाए तो इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इस ओर नगर पालिका को ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लाखन
नगर पालिका परिषद के बोर्ड ने पहले भी कई प्रस्ताव पारित किए हैं। कुछ के टेंडर भी कराए जा चुके हैं। अब उन पर निर्माण कार्य शुरू होना बाकी है।
- हरिओम कुशवाहा, सभासद, आजादपुरा प्रथम, वार्ड नंबर 16
वार्ड में सड़क व नाली के साथ पेयजल की समस्या गंभीर है। इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण मोहल्लेवासियों को परेशान होना पड़ रहा है।
- रैनका
शहर में 25 से 30 काम पुराने हैं, जिन्हें जल्द शुरू कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। नाली की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
- एसपी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें