फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू नगर में तीन दिन से आ रहा कीचड़युक्त पानी

विज्ञापन
नेहरू नगर में नल से आ रहा गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर में तीन दिन से कीचड़युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। पाइपलाइन से नलों में इतना पानी गंदा पहुंच रहा है कि न तो कोई इस पानी को पी सकता है और न ही इससे कोई घर के कपड़े धो सकता है। मजबूरन, लोगों को हैंडपंप के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर की जलापूर्ति को सुधारने निरंतर प्रयास जल संस्थान की ओर से किए जा रहे हैं लेकिन वे नाकाफी साबित हो रहे हैं। यहां पिछले दिनों करीब 800 मीटर से ज्यादा की पाइपलाइन को अन्य जगह शिफ्ट किया गया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि नई पाइपलाइन से आपूर्ति में सुधार होगा। विभागीय अफसरों ने तीन दिन पहले नई पाइपलाइन को आपूर्ति की लाइन से जोड़ा तो एक नई मुसीबत खड़ी हो गई। जिस दिन से इस लाइन में पानी की आपूर्ति हुई, उसी दिन से लोगों को शुद्ध की जगह गंदा पानी नसीब हो रहा है। पानी इतना गंदा है कि कइयों की टुल्लू मोटर जाम हो चुकी हैं। पानी उपयोग के लायक नहीं है। लाइन से मिट्टी और कीचड़ जैसा पानी आ रहा है। अब तो सुबह जब पाइपलाइन से जलापूर्ति होती, तब मोहल्लेवासी अपनी टुल्लू मोटर लगाने में घबराने लगे हैं। उन्हें इस बात का अंदेशा रहता है कि यदि हमने पानी के लिए टुल्लू मोटर लगाई तो कही मोटर खराब न हो जाए। नलों से कीचड़युक्त पानी की आपूर्ति होने से मोहल्लेवासियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को हैंडपंपों से दिनभर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी व जल संस्थान के अधिकारियों का ध्यान आपूर्ति की ओर खींचा है। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
पाइपलाइन में मिट्टी भर जाने से गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या हो गई है। तीन दिन से नेहरू नगर के लोग पानी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों की टुल्लू मोटर भी खराब हो गई है। विजय कुशवाहा
विज्ञापन

जोड़ी गई नई पाइपलाइन को काटकर यदि मिट्टी को साफ किया गया तो ऐसे में कई दिन के लिए आपूर्ति बाधित हो सकती है। इस वजह से कोई भी अधिकारी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। बृजकिशोर
नई पाइपलाइन को जोड़ते समय कई लीकेज बने रहे, जिससे पानी के साथ पाइप में मिट्टी अंदर चली गई। वही मिट्टी आपूर्ति में नलों के माध्यम से घरों में पहुंच रही है।- संतोष ठाकुर
नेहरू नगर की आपूर्ति को जल संस्थान अब तक दुरुस्त नहीं कर पाई है। मनोनीत पार्षद अपने स्वयं के खर्चे से लोगों को पानी उपलब्ध करा रहे हैं। वरना, लोगों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो जाता। गोविंद नारायण
नई पाइपलाइन को आपूर्ति से जोड़ा गया है। जब नई लाइन बिछाई जा रही थी, उस समय पाइप के अंदर मिट्टी चली गई। जिस कारण गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। यदि स्थानीय लोग आपूर्ति के समय टोंटी खोले रहें तो पाइप के अंदर की मिट्टी पानी के साथ निकल जाएगी लेकिन कुछ लोग गंदा देखकर टोंटी को बंद कर रहे हैं, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें