फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस के जरिए देश के विकास में योगदान दें युवा

विज्ञापन
पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कालेज में एनसीसी स्थापना दिवस मौजूद शिक्षक व छात्र छात्राएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज में एनसीसी स्थापना दिवस पर डिफेंस एकेडमी का शुभारंभ किया गया। जिसमें डिफेंस से युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को डिफेंस एकेडमी का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह और कमानाधिकारी कर्नल सोमवीर दवास ने फीता काटकर व मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर किया। विभिन्न संकायों के छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनसीसी का महत्व भारतीय सेना में अधिक महत्वपूर्ण है। संस्थापक डॉ. पारसनाथ यादव ने कहा कि डिफेंस के जरिए युवा देश के विकास के लिए अपना सक्रिय योगदान दें। कर्नल दवास ने कहा कि एनसीसी दिवस उनके शौर्य को बढ़ाने और दर्शाने का कार्य करता है। लेफ्टिनेंट डॉ. वंदना याज्ञिक ने कहा कि साहसिक खेलों के साथ अनुशासन में रहने का पाठ एनसीसी सिखाती है। प्राचार्य डॉ. सूफिया, विशिष्ट अतिथि मेजर सूबेदार संतलाल गुज्जर, सूबेदार अंकुश चुरके, डॉ. पंकज शर्मा, मेजर सुल्तान सिंह यादव, डॉ. सूर्यनाथ यादव, डॉ. कंचनलता यादव, डॉ. पूजा यादव, प्राचार्य डॉ. महेश कुमार, प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव रहे। इस दौरान गंधर्व सिंह लोधी, नेपाल सिंह यादव, राजेश यादव, कन्हैया लाल यादव, गौरव यादव मौजूद रहे। डायरेक्टर डॉ. सौरव यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रो. रमेशचंद्र पटेल व प्रो. विभा ताम्रकार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें