फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ की आपत्ति से कई पर विपत्ति

Sun, 26 Mar 2017 12:37 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के मवेशी बाजार में कुछ अतिक्रमणकारी दुकानदारों के विरोध के आगे बेबस नगर पालिका अफसर यहां नाली का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। इस कारण गंदा पानी सड़क और दुकानों में भर जाता है। इससे दुकानदारों को तो परेशानी हो रही है, राहगीरों को सभी सड़क पर भरे पानी के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मुहल्ला मवेशी बाजार में सागर मुख्य मार्ग के बायीं ओर नदी के पुल से कैलगुवां तिराहे तक मकान व दुकानें बनी हुई हैं। यहां स्थित एक भोजनालय से कैलगुवां तिराहे तक करीब दो सौ मीटर तक नाली की कोई व्यवस्था नहीं है। पूर्व में अस्थायी नाली के सहारे दुकानों के पीछे खाली पड़े लोक निर्माण विभाग के मैदान में पानी की निकासी होती रहती थी। अब इस मैदान में पीडब्लूडी निर्माण कार्य करा रहा है, इससे इस नाली के सहारे मैदान में आ रहे पानी को बंद दिया गया। नाली बंद होने से यहां जलभराव की समस्या बनने लगी है। इस समय दुकानों के सामने और अंदर पानी भर रहा है, इससे दुकानदारों का व्यापार तो ठप हो रहा है, वहीं राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
यहां नगर पालिका ने नाली बनवाने के लिए टेंडर निकाले थे, लेकिन अतिक्रमण किए दुकानदारों के विरोध के कारण काम नहीं हो सका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली बनने के बाद सड़क से इन दुकान की सीमा निश्चित हो जाएगी, इसलिए वह नाली नहीं बनने दे रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापार हुआ ठप      
दुकान के सामने पानी भरा होने के कारण वाहन दुकान तक नहीं आ पा रहे हैं। एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है व्यापार पूरी तरह से ठप है। यही समस्या आसपास के दुकानदारों के साथ है, जलभराव के कारण सभी का व्यापार बाधित हो रहा है।
- मोहम्मद शाहिद
वाहन मैकेनिक, मवेशी बाजार।

लंबे समय से कर रहे मांग
जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने की मांग बीते कई वर्षों से की जा रही है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूर्व में नगर पालिका द्वारा नाली का निर्माण कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन अज्ञात कारणों के चलते नाली का निर्माण नहीं हो सका है।
- भैरव प्रसाद शर्मा, वाहन बॉडी रिपेयर।

स्थानीय लोग करते हैं विरोध      
बीते वर्ष नगर पालिका ने मवेशी बाजार में मुख्य मार्ग के दोनों ओर नाली का निर्माण कराने के लिए टेंडर किया था। सड़क के दायीं ओर तो नाली का निर्माण हो चुका है, लेकिन कुछ स्थानीय दुकानदारों के विरोध के चलते बायीं ओर नाली का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। यदि दुकानदारों द्वारा विरोध नहीं किया जाता है, तो नगर पालिका को नाली का निर्माण कराने में कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

- सुभाष जायसवाल
नगर पालिका अध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें