ललितपुर। सोमवार को पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय में संस्कृति विभाग द्वारा संचालित भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें दीप्ति लक्ष्यकार प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पहलवान कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सौरभ यादव, प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा व एनएसएस प्रभारी डॉ. कमलेश मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों से छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम दीप्ति लक्ष्यकार, द्वितीय अजय कुशवाहा व तृतीय रोशनी रही। चयनित छात्र/छात्रों की सूची नोडल केंद्र राजकीय महाविद्यालय को प्रेषित कर दी गई है। प्रतियोगिताओं का आयोजन असिस्टेंट प्रो. गंगाराम विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान प्रो. शुभी जैन, प्रो. रमाकांत निरंजन, प्रो. रामलाल रैकवार, प्रो. सोनू यादव, प्रो. भजनलाल साहू आदि मौजूद रहे।