फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने पं दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर किया याद

विज्ञापन
नगर के सेक्टर में पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर/मड़ावरा/महरौनी। भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से सीख लेने की जरूरत बताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के नाम से नई विचारधारा मानव कल्याण के लिए सृजित की थी।
विज्ञापन

भाजपा जिला इकाई ने हाईवे स्थित कार्यालय पर पं दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत में एकात्म मानववाद के नाम से नई विचारधारा मानव कल्याण के लिए सृजित की। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की विचारधारा समाज में पंक्ति के सबसे पीछे खड़े लोगों को आगे लाने के लिए है। विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि पं. दीनदयाल ने मुंबई में जनसंघ के अधिवेशन में प्रत्येक दिन एकात्म मानववाद को लेकर विस्तृत व्याख्यान दिया था, जिसकी मूल अवधारणा मानव मात्र का कल्याण है। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन, बब्बूराजा बुंदेला, डा. स्वाधीनता कृष्ण, महेश भैया, बलराम सिंह लोधी, आशीष रावत, किरन सेन, घनश्याम साहू, गौरव गौतम, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, देवेंद्र गुरु, डा. दीपक चौबे आदि मौजूद रहे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सभी सेक्टरों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला मंत्री रजनी अहिरवार, राखी ताम्रकार, पार्वती खटीक, श्वेता राज, धुव्र राजा, रूपेश साहू, दीपक पारासर, रवि साहू, अर्चना विश्वकर्मा, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह मड़ावरा में भाजपा के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उनके अंत्योदय के प्रयासों की सराहना करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की शपथ ली। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, सूरज चौधरी, भोले राजा, कैलाश साहू, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष डोलू सोनी, प्रभु गंधर्व, अनर्थ सिंह, अमित भंडारी आदि मौजूद रहे।
महरौनी के ग्राम साढूमल में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवा सिंह तोमर ने कहा कि समाज को नई राह देने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इस दौरान पीयूष शुक्ला, दिग्विजय सिंह, जगत पटेल, महेश निरंजन, रामनरेश साहू, गोकल सेन, जितेंद्र कुशवाहा, भगवानदास सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें