ललितपुर। रेलवे ने शुक्रवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। शिविर के पहले दिन 64 सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए और उनके स्वास्थ्य का परीक्षण भी हुआ।
विज्ञापन
80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों के घर जाकर प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा दी गई। झांसी मंडल की कार्मिक शाखा पेंशनरों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके पेंशन भुगतान की निरंतरता सुनिश्चित करना चाहती है। शिविर का मुख्य लक्ष्य सेवानिवृत्त और पारिवारिक पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा देना है। इससे प्रमाण पत्र जमा करने की तकनीकी और प्रशासनिक असुविधाओं से राहत मिलेगी। इस आयोजन में सेवानिवृत्त पेंशनर्स एसोसिएशन, भारतीय स्टेट बैंक, रेलवे यूनियनों और रेलवे अस्पताल के अधिकारी उपस्थित रहे।