फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें न मानी तो जेल भरेंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मी

Mon, 12 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
stiraik, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर।  छह सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की रविवार को  सातवें दिन भी हड़ताल जारी रही। सीएमओ कार्यालय में चल  रही हड़ताल के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी न हुईं तो वह जेल भरेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ललितपुर में करीब 15 सौ संविदा स्वास्थ्य  कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को डीएम के  जरिए शासन को ज्ञापन भी भेजा गया है। जल्द ही मांगों को लेकर  शासनादेश निर्गत नहीं होता है तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।

 उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम नियमित कर्मचारी की  नियुक्ति होने के उपरांत कार्यरत संविदा कर्मचारी तथा जनपद के साथ राज्य  स्तर पर अधिकारियों की मनमानी के कारण उन्हें कार्य से बेदखल न किया जाए।  संविदा कर्मचारियों को वरीयता पर नियमित किया जाए,  30 अगस्त 2013 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घोषित रिजवी कमेटी की  संस्तुतियों को जल्द लागू किया जाए, आउट सोर्सिंग के जरिए नियुक्त  कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित किया जाए एवं आउट सोर्सिंग  पर रोक लगाई जाए। आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए  नियमित मानदेय दिए जाने, एक्स-रे टेक्नीशियन एवं एम.पी.डब्ल्यू  कर्मचारियों की सेवायें बहाल करने की मांग भी उठायी गयी। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रांतीय  नेतृत्व के आह्वान पर आमरण अनशन एवं जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी  गई। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष डा.रोहित सहाय, अनिल कुमार, आशा संघ  जिलाध्यक्ष आशा यादव, जे.के.सिंह, संतोष निरंजन, लक्ष्मी प्रसाद यादव,  शिवनारायण वर्मा, हरीश तिवारी, सीताराम निरंजन, अंजना चौबे, ऋजु दुबे, नीरज दुबे,  नितिन जैन, धर्मेंद्र राठौर, मनीष पटवारी, प्रमोद शर्मा, दीपक जैन, पवन  कुमार, ओ.पी. राजपूत, प्रियंक तिवारी, सहित अनेकों संविदा कर्मी मौजूद रहे। संचालन अनिल कुमार व आभार अभिषेक खरे एवं आशा यादव ने संयुक्त रूप से जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें