फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध में हेलीकाप्टर गिरने की सूचना से हड़कंप

Thu, 24 Sep 2015 01:59 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सीमावर्ती मध्यप्रदेश के जिला अशोक नगर के थाना चंदेरी स्थित राजघाट बांध में हेलीकॉप्टर गिरने की सूचना से दोनों प्रांतों की पुलिस में हड़कंप मच गया। चंदेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बांध से 15 बड़े गुब्बारों का गुच्छा बरामद किया, जिन्हें बेतवा नदी में बहते देख स्थानीय लोग हेलीकॉप्टर समझ बैठे थे।
विज्ञापन



 
थाना चंदेरी अंतर्गत ग्राम सिरसौंद के ग्रामीणों ने बुधवार की शाम बेतवा नदी पर बने राजघाट बांध में हेलीकॉप्टर के गिरने की सूचना दी, जिससे हड़कंप मच गया। सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी घटना की आशंका के चलते मप्र और उप्र की पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए जांच शुरू की। चंदेरी थाना के टीआई अशोक सिंह तोमर ने मौके  पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की।



ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बांध में हेलीकॉप्टर जैसी विशालकाय वस्तु बेतवा में बहते हुए देखी है। इस पर एमपी पुलिस ने पांच नावों में गोता खोरों को पुलिस के साथ  बांध में उतारा। काफी मशक्कत के बाद 15 बड़े  रंग-बिरंगे गुब्बारों का गुच्छा बांध से बरामद कर लिया गया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इसके पहले तक दोनों प्रांतों में हलचल मची रही। चंदेरी टीआई ने लोगों को गुब्बारे दिखाकर घटनाक्रम का पटाक्षेप कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें