कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न पटलों/विभागों का बृहस्पतिवार की शाम निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन विकास कार्यक्रमों के निर्धारित 37 प्रपत्रों पर जनपद के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिए कि सभी पटलों को साफ रखें और फाइलों को दुरुस्त रखें। डायलिसिस मशीन का संचालन शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम कोरोना कंट्रोल रुम पहुंचकर एंटीजन/आरटीपीसीआर जांचों, होम आईसोलेशन एवं क्वारंटीन मरीजों के संदर्भ में पूछताछ की। यहां पर फायर उपकरणों की गैस रीफिल कराने के निर्देश दिए। सीएमओ को वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। कोविशील्ड हेतु वेयर हाउस की स्थापना के साथ-साथ कोल्ड चेन बनाए रखने में किसी प्रकार की कोताही न बरते जाने के निर्देश दिए। बायोमेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल हेतु नामित एजेंसी का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने एवं लॉगबुक में गड़बड़ी करने पर शासन से पत्राचार करने के निर्देश दिए। सुपरवाइजरों का ग्रुप बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वैक्सीन लगवाएं। निराश्रित गोवंशों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि गोशालों में गोवंश को ठंड से बचाव एवं उनके भरण-पोषण हेतु सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी ज्राएं।
बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।