फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौर्रा ग्राम पंचायत : 20 लाख से लगाए गए 42 सीसीटीवी कैमरे में से 40 बंद

विज्ञापन
ग्राम पंचायत धौर्रा मेन बाजार में खंभे पर लगे खराब सीसीटीवी कैमरे। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने बिजली की केबल काटकर फेंकी, कई खंभों से गायब हुए कैमरे
विज्ञापन

फोटो 4
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन। बिरधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत धौरा में त्रिनेत्र अभियान के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बदहाली का शिकार हो गए हैं। करीब 20 लाख रुपये की लागत से लगे 42 में से 40 कैमरे बंद पड़े हैं। इससे गांव की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से 42 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन्हें जिला मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से भी जोड़ा गया था। इसका लक्ष्य गांव की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखना था। हालांकि, कैमरे लगने के कुछ ही समय बाद यह पूरी व्यवस्था ठप हो गई। अराजक तत्वों ने कैमरों की केबल काटकर जमीन पर डाल दी। कई स्थानों पर खंभों से कैमरे भी गायब हो गए। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों ने इनकी मरम्मत या दोबारा संचालन की सुध नहीं ली। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी कैमरों की बदहाली दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

00000000
जिम्मेदारी और अनदेखी
कैमरों की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की थी। वहीं, इनकी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के माध्यम से होनी थी। लेकिन दोनों ही स्तरों पर इस महत्वपूर्ण व्यवस्था की अनदेखी की गई। अराजक तत्वों के कारण हुई क्षति के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे गांव की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ गई है।
00000000
अधूरी कार्ययोजना
समस्या के समाधान के लिए पंचायती राज विभाग ने एक नई कार्ययोजना तैयार की थी। इस कार्ययोजना के तहत धौर्रा में 11 नए खंभे लगाए जाने थे। लेकिन अभी तक यह काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में विभाग की यह कार्ययोजना केवल कागजों तक ही सीमित रह गई है। गांव की सुरक्षा के लिए लगाई गई यह व्यवस्था अब केवल शोपीस बनकर रह गई है।
00000000000
फोटो-5
त्रिनेत्र अभियान के तहत गांव में कैमरे लगाए गए थे। देखरेख के अभाव में कैमरे गांव में शोपीस बनकर रह गए। लाखों रुपये खर्च करने के बाद कोई परिणाम नहीं मिला।-जहीरउद्दीन
विज्ञापन

-
फोटो-5
काफी समय से गांव में लगाए गए कैमरे खराब पड़े हुए हैं। कैमरे में लगे वायर भी टूट चुके हैं। कोई वारदात होने पर घटना की स्पष्ट जानकारी भी नहीं लग सकेगी।-पुष्पेंद्र कटारे
000000
जानकारी मिली है जल्द ही कैमरों को सही करवाया जाएगा।-कुंवर बहादुर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें