फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: श्रद्धालुओं ने नर्मदेश्वर महादेव का किया अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। श्रद्धालुओं ने श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर प्रांगण में स्थित नर्मदेश्वर महादेव का मंगलवार को रुद्राभिषेक किया। पं. प्रमोद लिटौरिया ने विधि-विधान से पूजन व अभिषेक कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावन माह में प्रदोष पर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक विशेष फलदायी होता है। श्रद्धालुओं ने नर्मदेश्वर महादेव का पहले जलाभिषेक किया, फिर दूध, दही, गंगाजल से अभिषेक करते हुए चंदन, बेलपत्र, इत्र, फूल, धतूरा चढ़ाया। भगवान का भव्य शृंगार कर वस्त्र अर्पित किए और मिठाई, फल, नारियल आदि का भोग लगाने का बाद आरती कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पं. अमित मालवीय, अभिषेक सोनी, वंदना निरंजन, दीपा यादव, प्रियंका, रचना गुप्ता, मधु, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें