ललितपुर। सर्व मंगल की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने सोमवार को भगवान सुम्मेरा तालाब स्थित मंदिर में रुद्राभिषेक किया। पं. प्रमोद लिटौरिया ने विधि विधान से भगवान शिव का पूजन कराया। उन्होंने बताया कि प्रदोष तिथि पर शिव जी का रुद्राभिषेक विशेष फलदायी होता है।
श्रद्धालुओं ने पहले शिवलिंग का जलाभिषेक किया। फिर दूध, दही, गंगाजल आदि से अभिषेक किया। भोलेनाथ को चंदन, बेलपत्र, धतूरा, फूलहार, इत्र और वस्त्र अर्पित करते हुए जयकारे लगाए। आरती के बाद भोलेनाथ से आशीर्वाद लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुणसागर श्रीवास्तव, अमित मालवीय, अभिषेक सोनी, दीपा यादव, सीमा यादव, दिलीप गुप्ता, रचना गुप्ता, मोनिका जोशी, प्रियंका झा, विनीता, नारायण दास, सुबोध गोस्वामी आदि मौजूद रहे।