फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगढ़ क्रॉसिंग पहले ओवरब्रिज के निर्माण को खुदाई का काम शुरू

विज्ञापन
overbridge.jpeg - फोटो : overbridge.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण अब क्रॉसिंग के पहले भी सेतु निगम द्वारा शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को यहां पिलर की खुदाई का शुरू किया गया। इसके निर्माण के लिए एक माह पहले यहां वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर नेहरूनगर की ओर सेतु निगम द्वारा दो वर्ष पहले ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसके तहत यहां नौ पिलर व गाटर का काम पूरा होकर वर्तमान में स्लैब का काम चल रहा है। वहीं, देवगढ़ क्रॉसिंग के ठीक पहले स्टेशन तिराहा की ओर भी अब सेतु निगम ने लंबे इंतजार के बाद निर्माण शुरू कर दिया है। हालांकि इसके लिए सेतु निगम ने रेलवे क्रॉसिंग के ठीक पहले और स्टेशन तिराहा की ओर मध्य में वाहनों के आवागमन को रोक दिया था और दोनों ओर बैरीकेटिंग लगा दी थी। अब सेतु निगम ने रेलवे क्रॉसिंग के पहले पिलर की खुदाई काम शुरू कर दिया है। यहां पिलर का निर्माण 12-12 मीटर के अंतराल पर होना है और लगभग सोलह पिलर बनाए जाने हैं, जो डॉ. बंसल नर्सिंग होम के पास तक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें