फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर जाम के झाम से भी जूझ रहे नेहरूनगरवासी

विज्ञापन
देवगढ़ रेलवे क्रासिंग गेट पर लगा जाम। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज बंद होने से नेहरू नगरवासी देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से जूझने को मजबूर हैं। यहां आधा-आधा घंटे तक जाम लगा रहता है। सोमवार को भी दोपहर में देवगढ़ रेवले क्रॉसिंग पर जाम लगा रहा, जिससे स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि क्रॉसिंग का गेट भी चौबीस घंटे में अलग-अलग समय में लगभग 16 से 17 घंटे तक बंद रहता है। ऐसे में नेहरू नगर के लोग कहां से जाएं, इस समस्या से लोग परेशान हो रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज कोरोना काल के चलते मार्च 2020 को नेहरू नगर की ओर से बंद कर दिया गया था। 10 माह से ओवरब्रिज बंद होने के चलते नेहरू नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ओवरब्रिज का काम होने के कारण मुख्य रास्ता बंद चल रहा है, तो वहीं देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग का गेट भी चौबीस घंटे में अलग-अलग समय में लगभग 16 से 17 घंटे तक बंद रहता है। कई बार तो आधा घंटे से भी अधिक समय तक रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद होने से उनकी परेशानी और भी अधिक बढ़ जाती है। सोमवार को दोपहर में भी ऐसी ही स्थिति बन गई, जब दोपहर में करीब ढाई बजे बीना की ओर से आने वाली एक ट्रेन निकलने के चलते देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद हो गया। वहीं दूसरी ओर मालगोदाम जाने के लिए कई ट्रक एक साथ आ गए और इसी दौरान नेहरूनगर, जुुगपुरा व आसपास के गांवों के लिए आने जाने वाले कई दोपहिया वाहन एक साथ यहां रेलवे क्रॉसिंग के गेट के पास दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। जबकि स्टेशन की ओर टिकट घर वाले रोड पर भी लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नेहरू नगर वासियों को हर दिन ऐसी ही समस्या से जूझना पड़ रहा है।
---------------
ब्रिज खुला होता नहीं जाती दया की जान
फुट ओवरब्रिज बंद होने के कारण दो महीने पहले पल्लेदार दया रैकवार पटरी पार करके निकल रहा था तो आरपीएफ ने उसका दो बार चालान काट दिया, जिससे परेशान होकर उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। यदि फुट ओवरब्रिज खुला होता, तो दया की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

अनिल रैकवार
----------
देवगढ़ क्रॉसिंग पर रोजाना होती है परेशानी
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद होने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे सबसे अधिक परेशानी बच्चों को होती है। कई बार पैदल जाने वाले बच्चे गेट बंद होने के बाद भी पटरियां पार करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फुट ओवरब्रिज खुल जाना चाहिए।
उमा यादव
-----------
छूट जाती है लोगों की ट्रेन
रेलवे क्रॉसिंग पर जाम भी रहता है और बगल में शराब का ठेका होने से शाम के बाद तो आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार तो ट्रेन पकड़ने के लिए ही डेढ़ किलोमीटर घूमकर जाना होता है, तो गेट बंद होने पर समय से पहुंचना मुश्किल होता है, जिससे ट्रेन भी छूट जाती है।
ममता
------------
छोटे बच्चे क्रॉसिंग पार करते हैं
रेलवे स्टेशन पर छोटे बच्चे क्रॉसिंग से निकलते हैं, तो डर बना रहता है कि कहीं गेट बंद होने पर ट्रेन के समय पटरियां पार न करें। वृद्ध लोगों को पैदल चलने में बहुत दिक्कत होती है। फुट ओवरब्रिज बंद रहने से सब लोग परेशान हैं, समस्या से निजात नहीं मिल रहा है।
नर्वदा प्रसाद तिवारी
-------------
रास्ते में कई बार बैठकर आगे जाते हैं
फुट ओवरब्रिज बंद होने के बाद से पैदल ही रेलवे क्रॉसिंग से होकर बाजार जाते हैं। बीमार और वृद्ध होने के कारण रास्ते में कई जगह ठहरना पड़ता है, इसके बाद ही आगे जाते हैं। रेलवे क्रॉसिंग तक कोई टैक्सी भी नहीं चलती है। सभी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सीमारात रैकवार
----------
नेहरू नगरवासियों की समस्या संज्ञान में आई है, इसके लिए डीआरएम और जिलाधिकारी से बैठक करके समस्या समाधान कराएंगे।
रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।
------------
इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर बात की जाएगी और ब्रिज को खोलने का कोई न कोई रास्ता जरूर निकलवाएंगे।
मनोहरलाल पंथ, श्रम एवं सेवा योजना राज्यमंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें