कैप्सन - मनरेगा कार्य की जांच करते लोकपाल रावत
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों की मजदूरी का समय से भुगतान न होने की शिकायतों पर झांसी मंडल के मनरेगा लोकपाल चंद्रकांत रावत ने विकासखंड तालबेहट के ग्राम वर्माबिहार, कंधारीकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर मिलें मजदूरों से मजदूरी के भुगतान आदि के बारे में जानकारी भी ली। निरीक्षण में कई स्थानों पर कार्य पूर्ण न मिलने और कुछ में कमियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान इंद्रेश गौतम, धनीराम प्रजापति मौजूद रहें। ब्यूरो
कैप्सन - कुए का निरीक्षण करते मनरेगा लोकपाल रावत- फोटो : TALDEHATE
कैप्सन - मनरेगा के काम का निरीक्षण करते लोकपाल रावत- फोटो : TALDEHATE