फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन ब्लॉक में 46.19 लाख से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल स्मृति द्वार और बाउंड्री का निर्माण किया जाएगा
विज्ञापन

महरौनी के एक, मड़ावरा के छह, बिरधा ब्लॉक के तीन गांव में बनेंगे द्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के तीन ब्लॉक में 46.19 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें 10 गांव के तिराहों पर स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा। इससे राहगीरों को गांव तक पहुंचने में सुविधा होगी। जिला प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
गांव के तिराहों की रौनक बढ़ाने और राहगीर सुविधा से पहुंच सकें, इसके लिए विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने जिले के तीन ब्लॉक के तिराहों पर सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति द्वार बनाने का और मड़ावरा के दैनपुरा में बाउंड्रीवॉल कराने का प्रस्ताव दिया था। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एस्टीमेट पर शासन से स्वीकृति मिल गई है। इनमें मड़ावरा ब्लॉक के छह, बिरधा के तीन व महरौनी के एक गांव में सरदार पटेल द्वार बनाने के लिए 38.20 लाख और दैनपुरा में 7.99 लाख रुपये से बाउंड्री का निर्माण कराने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


इन गांवों के तिराहों पर बनेंगे स्मृति द्वार
मड़ावरा ब्लॉक के ग्राम गुढ़ा बुुजुर्ग तिराहा, सड़खरी तिराहा, बमराना तिराहा, झरावटा तिराहा, बड़गाना तिराहा, बहादुरपुर तिराहा, बिरधा ब्लॉक के ग्राम चढ़रउ तिराहा, सेमरा तिराहा, सजनाम तिराहा और महरौनी ब्लॉक के ग्राम कुम्हैड़ी में स्मृति द्वार बनेंगे।
विज्ञापन



वर्जन
तीन ब्लॉक के 10 गांवों में स्मृति द्वार के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। - सवर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें