फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास सेना ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष की नारेबाजी

Wed, 19 Oct 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
politics news lalitpur - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बुंदेलखंड विकास सेना के सदस्यों ने ललितपुर स्टेशन पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के समक्ष होश में आओ बुंदेलखंड प्रांत बनाओ के नारे लगाए। इस दौरान विकास सेना प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा।      
विज्ञापन

हरीश कपूर टीटू ने केंद्रीय मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रवासियों से पृथक राज्य निर्माण का वायदा किया था। लेकिन, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। यहां आधारभूत सुविधाओं की कमी है। पृथक बुंदेलखंड राज्य बनने पर ही क्षेत्र का भला हो सकेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य निर्माण की कार्रवाई आरंभ नहीं हुई तो इसे जन आंदोलन बना दिया जाएगा। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें राज्य निर्माण का भरोसा दिया।      
     
झलकियां      
ललितपुर खजुराहो रेल लाइन के शुभारंभ कार्यक्रम में चंद भाजपा नेता को ही मंच मिल सका। अधिकांश स्थानीय नेताओं को मंच के सामने कुर्सियों पर बैठना पड़ा। कई नेता तो पत्रकार गैलरी में बैठे नजर आए तो कई कुर्सियों के अभाव में खड़े रहे।      
विज्ञापन

      
जय श्रीराम के नारे लगे      
उमा भारती ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत की माता की जय के जयघोष के साथ की। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए।      
     
सांसद प्रतिनिधि को लेकर बना भ्रम      
कार्यक्रम के संचालनकर्ता ने जगदीश सिंह चौहान को सांसद प्रतिनिधि के रूप में संबोधित किया जबकि प्रदीप चौबे का संबोधन पूर्व जिलाध्यक्ष के रूप में हुआ जबकि ललितपुर में उन्हें सांसद प्रतिनिधि के रूप में जाना जाता है।      
    
तुवन मंदिर में की पूजा अर्चना      
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ललितपुर स्टेशन पर पहुंचने से पहले तुवन मंदिर में भगवान शंकर, मां भगवती व हनुमान मंदिर में मत्था टेका और गाय को लड्डू खिलाए। इसके बाद उनका काफिला ललितपुर स्टेशन के लिए रवाना हुआ।       
      
खस्ताहाल सड़क से होकर गुजरी      
स्टेशन मार्ग की हालत बेहद खस्ता है। इस मार्ग की मरम्मत आरंभ हो गई है। लेकिन, तुवन मंदिर से पतंजलि चिकित्सालय तक सड़क खराब है। जिस पर वाहन हिचकोले खाते हुए निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें