फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की योजना का लाभ लेकर शौचालय बनवाएं

Tue, 23 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता और शौचालय निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा जन जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को शौचालय योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


सोमवार को नगर पालिका द्वारा वार्ड नंबर 01 के मुहल्ला रैदासपुरा में होली गढ़ा स्थल पर जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान अधिकारियों ने मुहल्लेवासियों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत योजनाओं की जानकारी दी। खासकर शौचालय निर्माण की योजना पर जोर दिया गया। लोगों को योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया गया कि शासन की मंशा है कि शहर में हर घर में शौचालय हो, कोई भी परिवार शौच के लिए खुले में नहीं जाए। शौचालय निर्माण के लिए शासन से आठ हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। आवेदन की आनलाइन प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा लोगों को अपने मुहल्ले व क्षेत्र में साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। उनको बताया गया कि स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छ रहना अति आवश्यक है।

इस दौरान नगर पालिका अधिशासी के अधिकारी राकेश कुमार, योजना प्रभारी अभिषेक कुमार चौबे, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आरके लवानियां व दिनेश कुमार बिरौनिया, वार्ड पार्षद रामसखी कुशवाहा, स्वास्थ्य नायक अखिलेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आज लगेगा वार्ड नंबर 02 में लगेगा शिविर
मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनजागरूकता शिविर का आयोजन नगर पालिका द्वारा वार्ड नंबर 02 में स्थित वीर मंदिर के पास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें