अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में ‘संस्कृति क्लब’ के तत्वावधान में युवा महोत्सव के अंतर्गत रंगोली एवं लोकगीत गायन प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य केशव देव ने कहा कि संस्कृति हमारे रीति-रिवाज, भाषा, विचार, समारोह, अनुष्ठान, वेशभूषा, रहन-सहन आदि में दिखती है। हमें अपनी संस्कृति पर अभिमान होना चाहिए, इसको सहेज कर रखना चाहिए। रंगोली प्रतियोगिता में नियति जैन प्रथम, मोनिका द्वितीय एवं अंशिका नामदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लोकगीत गायन प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम, आरोही जैन एवं सुमित साहू ने द्वितीय और ज्योत्सना शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं में चंद्रकांत, प्रहलाद राजपूत, रजनीश, ज्योत्सना शर्मा, संस्कृति भोंडेले, मोनिका, अनिष्का नामदेव आदि ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. रीतेश कुमार खरे, डॉ अर्चना सुरौठिया एवं डॉ इच्छा ओमर रहे। इस मौके पर डॉ संजीव श्रीवास, डॉ सुनील कुमार, डॉ बिजेंद्र सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।