फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: परीक्षाफल देते समय अभिभावकों को बुलाया जाएगा विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा होने के बाद पांच अप्रैल को रिजल्ट वितरण के दौरान अभिभावकों को विद्यालय बुलाया जाएगा। यहां शिक्षक छात्र की शैक्षिक प्रगति के बारे में बताएंगे।
24 मार्च से एक से आठवीं तक की कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में शुरू हुईं, जो शुक्रवार को समाप्त हुई। परीक्षा के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी किया जा रहा है। अब शिक्षक रिजल्ट वितरित करने की तैयारी में हैं। शासन ने निर्देश पर रिजल्ट वितरित करने के दौरान छात्रों के अभिभावकों को विद्यालय बुलाया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा समापन के बाद रिजल्ट वितरित करने की तैयारी की जा रही है। रिजल्ट वितरण के दौरान अभिभावकों को बुलाया जाएगा और उनके बच्चों की शैक्षिक प्रगति बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आखिरी दिन कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की हुई मौखिक परीक्षा
शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा में कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा कराई गई। जबकि, सुबह की पाली में कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों की क्राफ्ट, कृषि, गृह शिल्प का पेपर हुआ। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग का पेपर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें