फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अपात्र होने के बाद भी 8,942 किसान ले रहे थे सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अपात्र होने के बाद भी 8,942 किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि ले रहे थे। लाभार्थियों के सत्यापन में इसकी पोल खुली। कृषि विभाग ने इन किसानों से 25.20 लाख रुपये की रिकवरी की है।

किसान सम्मान निधि योजना पांच वर्ष पहले 2019 में लागू की गई थी। यहां दो लाख 65 हजार किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। अब तक इस योजना की 18 किस्तें जारी हो चुकी हैं, जबकि 19वीं किस्त आनी है। बहुत से ऐसे लोग जो नौकरी करते हैं या आयकर अदा करते हैं, उन्हें भी पीएम किसान सम्मान निधि जारी कर दी गई। विभागीय सत्यापन कराने पर 8,942 किसान अपात्र पाए गए और उनसे अब तक 25 लाख 20 हजार रुपये की रिकवरी की गई है।
विज्ञापन





एक आधार पर दो लोग पा रहे थे सम्मान निधि : कृषि विभाग ने सम्मान निधि पाने वाले लाभार्थियों के सत्यापन में 797 किसान ऐसे पाए, जिनके आधार से दो-दो लोग जुड़े थे। विभाग ने यह कमी दूर कराई। अब उससे जुड़े वास्तविक किसान को ही सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा, जबकि बाकी किसानों को खातों से हटाया जाएगा।

-



पांच प्रतिशत किसानों का किया जाता है भौतिक सत्यापन : कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले पांच प्रतिशत किसानों का भौतिक सत्यापन किया जाता है, ताकि यह पता लग सके कि सम्मान निधि वास्तविक किसानों तक पहुंच रही है या नहीं।
विज्ञापन






सम्मान निधि पा रहे लाभार्थियों के सत्यापन में 8,942 किसान अपात्र पाए गए हैं। उनसे 25.20 लाख रुपये की रिकवरी कराई गई है। -बसंत कुमार दुबे, उपनिदेशक कृषि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें