फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा की निकाली शोभायात्रा

Sun, 18 Sep 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Vishwakarma jyanti, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
ललितुपर। शहर में सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत रुप से पूजा अर्चना की गई। संस्थानों में सरकारी मशीनरी की पूजा कर हवन पूजन का आयोजन भी किया गया। गल्ला मंडी, नझाई बाजार व बाईपास स्थित विद्युत सब स्टेशनों पर विद्युत कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


गल्ला मंडी सब स्टेशन पर दोपहर बारह बजे अधिशासी अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में विधिवत रुप से भगवान विश्वकर्मा का पूूजन अर्चन किया गया। यहां अधिकारियों द्वारा हवन किया गया और आहुतियां दी गईं। यहां भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और कलश आदि का पूजन किया गया। स्थापित वीसीबी मशीनों को भी तिलक लगाकर पूजन हुआ। इस मौके पर अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह, उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी द्वितीय सौरभ पटैरिया, अवर अभियंता पंकज मौर्य, अरविंद पाखरे, संदीप पाठक के अलावा अन्य विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे। 

बुंदेलखंड विश्वकर्मा झा समाज सेवा समिति द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सदस्यों ने एक-एक वृक्ष लगाए और जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रुप से जनहित में लक्ष्मीनारायण झा, सुनील कुमार झा, लक्ष्मणप्रसाद झा, राकेश झा द्वारा रक्तदान किया गया। समिति सचिव लक्ष्मीनारायण ने बताया कि 18 सितंबर को सुबह दस बजे न्यू लवकुश गार्डन में भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों, वृद्घजनों एव झा समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान व सामाजिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें