फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: यूपी दिवस पर विभाग अपनी योजनाओं का लगाएं स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने गणतंत्र दिवस को भव्यता से मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो, जिला स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश एवं गणतंत्र दिवस मनाए जाने के लिए आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन कल्याण सिंह सभागार में किया जाएगा। अधिकारी अपने विभाग की योजना के संबंध में प्रचार-प्रसार के लिए अच्छे उत्पाद, बैनर, पंपलेट आदि की व्यवस्था कर स्टाल लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत: रोजगार को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का स्टॉल लगवाएं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक अधिकारी ललितपुर को निर्देशित किया कि स्कूली बच्चों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें