फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का संदिग्ध डाटा सही करने में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जिला समाज कल्याण विभाग को इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेजों में छात्रवृत्ति का 14 हजार से अधिक छात्रों का डाटा संदिग्ध मिला था। इसके चलते इन छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी हुई थी। विभाग इनके डाटा की कमियों को दूर कर समिति के सामने रखेगा। इसमें लगभग दस हजार तक छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद जागी है।



जनपद के इंटरमीडिएट विद्यालयों एवं डिग्री कॉलेज के 54,631 विद्यार्थियों ने जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया गया था। इसमें विद्यालयों व कॉलेजों द्वारा कुल 52,517 विद्यार्थियों का डाटा भेजा गया। इसमें विभाग की जांच में 38225 विद्यार्थियों का डाटा सही पाया गया। जबकि जांच में बाकी 14,217 विद्यार्थियों का डाटा कमियां होने के चलते संदिग्ध पाया गया है। इनमें अभी ओबीसी वर्ग के 32,270 में से 7802 का डाटा संदिग्ध पाया गया। वहीं अल्पसंख्यक वर्ग के 1615 में से 538 का डाटा संदिग्ध मिला। इसी प्रकार एसटी वर्ग के 158 में 40 का डाटा संदिग्ध मिला है। ऐसे ही एससी वर्ग के 12,809 विद्यार्थियों में से 3583 का डाटा संदिग्ध पाया गया है। इसी प्रकार सामान्य वर्ग के 5665 विद्यार्थियों का में से 2254 का डाटा संदिग्ध मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विद्यालयों व महाविद्यालयों के संदिग्ध डाटा की जांच की जा रही है और उसे सही करके जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद उनकी छात्रवृत्ति पर निर्णय लिया जाएगा। जांच में जो कमियां आ रही हैं, उनके आधार पर लगभग दस हजार तक डाटा की कमियां दूर होने की संभावना है।



-राजेश कुमार बघेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें