फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मानदेय के भुगतान के लिए आशाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कंपनी बाग में शुक्रवार को आशा कार्यकत्री कर्मचारी महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने योजनाओं में मिलने वाली राशि का समय से भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महासंघ की जिलाध्यक्ष आशा यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि का तीन वर्ष से भुगतान नहीं किया गया है। टीवीआई का एक वर्ष का लगभग 12 हजार रुपये नहीं मिला है, कुछ ब्लॉकों में दो-दो वर्षों से नहीं मिला है। आभा आईडी का एक अप्रैल 2024 से अब तक पैसा नहीं आया है। विशेष संचारी रोग अभियान वर्ष में चार चलता है, इसका एक वर्ष से भुगतान नहीं किया गया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजना चौबे ने बताया कि सरकार उनसे कई तरह के सर्वे कराती है, लेकिन उसका पैसा नहीं दिया जाता। आशा व आशा संगिनी का ड्रेस व महिला नसबंदी का पैसा नहीं दिया गया। कुछ ब्लॉक में तो पल्स पोलियो जैसे महत्वपूर्ण अभियान तक का पैसा नहीं आया है। इससे परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही है। इस मौके पर प्रेमबाई, नायारणी, पार्वती, रेखा देवी, आरती, तारा देवी, रचना, सरोज, मालती यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें