फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पावर प्लांट के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राख के डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार शाम आक्रोशित लोगों ने शव को पावर प्लांट के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। भीड़ को देखते हुए मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंचा।
शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी डॉली राजा (17) पुत्री महेंद्र राजा बुधवार को नए साल पर अपनी बहन शिवानी राजा (17) और सहेली अदिति जैन (20) निवासी कटरा बाजार छत्रसालपुरा के साथ मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थल कुंडेश्वर गई थी। शाम को लौटते समय ग्राम रजवारा के पास तेज रफ्तार राख के डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

डॉली राजा की मौत हो गई थी, जबकि शिवानी राजा व अदिति गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बृहस्पतिवार शाम को डॉली राजा का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद मृतका के परिजन सहित भारी संख्या में लोग डॉली राजा के शव को लेकर थाना बार के ग्राम चिगलौआ स्थित पावर प्लांट के गेट पर पहुंचे और शव रखकर धरना प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

आक्रोशित लोग पावर प्लांट के बेकाबू डंपरों पर लगाम लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। थाना बार पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। इधर, पावर प्लांट पर भारी संख्या में आक्रोशित लोगों के पहुंचकर शव रखकर प्रदर्शन करने की सूचना पर थाना बार, तालबेहट, बानपुर और कोतवाली सदर का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।
पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पावर प्लांट के अधिकारी भी आक्रोशित लोगों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा देने में जुटे रहे। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें