फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विरोध के चलते बस स्टैंड पर रोडवेज का नहीं हो सका सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के घुसयाना स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को सीमांकन नहीं हो सका। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम निर्धारित किए गए स्थान पर ग्रिल लगाने की तैयारी कर रहा था, जिसका कार्य शुरू होने से पहले ही जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने विरोध किया। मौके पर पहुंचे नगर पालिका प्रशासन ने स्थायी रूप से खड़ीं खराब बसों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, परिवहन निगम के अधिकारी पैमाइश के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन ने बस स्टैंड पर रोडवेज बसों को खड़े होने के लिए स्थान निर्धारित किया था। इस पर बृहस्पतिवार को रोडवेज के अधिकारी उस स्थान पर सीमांकन करने की तैयारियां कर रहे थे। इसी दौरान जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य आकर विरोध करने लगे। अधिक देर तक कहासुनी हुई। यूनियन के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा निर्धारित स्थान पर बैरीकेडिंग न करने पर अड़ गए। वहीं, निगम के अधिकारियों ने कहा बीते दिन स्थान निर्धारित किया गया है। इसको सुरक्षित करने के लिए ग्रिल लगाई जाएगी। अधिक देर तक कहासुनी के बाद भी बात नहीं बन सकी।


दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया दो दिन का समय

बस स्टैंड परिसर में आगे लगी दुकानों व अतिक्रमण को दुकानदारों ने हटा लिया है। अब पालिका प्रशासन का कहना है कि दुकानों को हटाने का समय दिया है। दो दिन तक न हटाने पर अतिक्रमण अभियान चलाकर हटाया जाएगा।
विज्ञापन



स्थायी रूप से खड़ी खराब बसों को दी जाएगी नोटिस

बस स्टैंड परिसर में पीछे की ओर स्थायी रूप से बसें खड़ी हुई हैं। वहीं कई तो ऐसी भी खड़ी हुईं हैं जो पूरी तरह से जर्जर तक हो गई हैं। यह चलना तो दूर मशीन से उठाकर हटाना होंगी। इससे अधिक मात्रा में अतिक्रमण बना हुआ है। यही कारण है कि बस स्टैंड पर सीमित स्थान हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने इन बसों को चिह्नित कर स्वामियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



बस स्टैंड पर निर्धारित जमीन की पैमाइश के लिए प्रशासन के साथ पत्राचार किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित स्थान को कवर्ड किया जाएगा।

प्रतीक सोनी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम

बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया जाएगा। रोडवेज बसों को खड़ा होने के लिए निर्धारित स्थान को खाली कराया जाएगा। खराब व स्थायी बसों को भी हटवाया जाएगा।

दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

बस स्टैंड पर रोडवेज बसों को खड़ा होने के लिए पहले ही स्थान निर्धारित है। वहीं पर बसों को खड़ा किया जाए। शौचालय की ओर जमे अतिक्रमण को हटाया जाए।

मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष, जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें