फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को वापस बुलाने की मांग, महिला ने फांसी लगाने को पेड़ पर चढ़ने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने मंगलवार को अपने पति को दूसरी पत्नी के पास से वापस बुलाने की मांग करते हुए फांसी लगाने को पेड़ पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला मंगलवार को दोपहर में कोतवाली पहुंच गई थी। उसने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति जिला जालौन में दूसरी पत्नी के साथ रहता है। वह पति को अपने पास ललितपुर बुलाना चाहती है। कोतवाली में उसने पुलिस से पति को वापस बुलाने की मांग की। इसके कुछ देर बाद पति के वापस नहीं आने पर जान देने की बात कहते हुए फांसी लगाने के लिए पेड़ पर चढ़ने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद महिला सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया और उसे समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस महिला की शिकायत को लेकर जांच करने में जुट गई है। महिला का कहना है कि पति उसके पास नहीं आ रहा है वह अकेली परेशान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें