ललितपुर। अखंड भारतीय नामदेव महासभा ने बांदा जिले में बाल ब्रह्मचारी सच्चिदानंद नामदेव की हत्या करने के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि जनपद बांदा की शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में त्रिदेव - शनि मंदिर की छत पर 68 वर्षीय पुजारी बालब्रह्मचारी सच्चिदानंद सो रहे थे। इसी दौरान रात्रि लगभग डेढ़ बजे गांव के बदमाशों ने सिर में लाठी-डंडो व कुल्हाडी से हमला कर दिया, जिससे पुजारी को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के दौरे पर थे, उसी बीच संत की हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री से मांग की है कि संत को मारने वाले को तत्काल प्रभाव से जेल भेजा जाए और दोषियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ज्ञापन पर प्रेमनामदेव, मनोज नामदेव, विनोद, निर्मल, बेबी, संजीव, श्रीराम नामदेव,आकाश, शिशुपाल आदि के हस्ताक्षर बने हैं।