संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जामनी पर निर्माणाधीन भौंरट बांध परियोजना पूरी करने के लिए सिंचाई विभाग ने केंद्रीय जल आयोग को पत्र भेजकर 300 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की मांग की है। उक्त धनराशि से शेष 410 हेक्टेअर भूमि अधिग्रहीत करने के साथ अन्य काम कराए जाएंगे।
तहसील महरौनी क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने जामनी नदी पर वर्ष 2014 में 1237 करोड़ रुपये की लागत से भौंरट बांध परियोजना का काम शुरू कराया। इस परियोजना के लिए 1650 हेक्टेअर भूमि अधिग्रहीत की जानी है। अब तक 1140 हेक्टेअर आपसी सहमति के आधार पर अधिग्रहीत की जा चुकी है, जबकि 410 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है।
बांध का निर्माण 82 फीसदी तक पूर्ण हो चुका है, जिसमें नहरें, माइनर सहित अन्य काम कराए जा चुके हैं। 410 हेक्टेअर भूमि अधिग्रहित न होने के कारण भौंरट बांध को पूर्ण क्षमता से नहीं भरा जा पा रहा है। अब सिंचाई विभाग ने शेष जमीन किसानों से खरीदने सहित अन्य काम पूरा कराने के लिए 300 करोड़ रुपये की मांग की है। उक्त धनराशि की स्वीकृति के लिए सिंचाई विभाग ने केंद्रीय जल आयोग से पत्राचार किया है। स्वीकृति मिलने के बाद यह धनराशि मिलने की संभावना है। ए