फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर रहे जनप्रतिनिधि पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने एक जनप्रतिनिधि पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर अपमानित करने के आरोप को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद अहिरवार ने बताया कि कस्बा बांसी निवासी एक जनप्रतिनिधि ने गाली-गलौज कर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो को समाज के साथ ही अन्य समाज के लोगों ने सुना है। इससे सभी को अधिक दुख व क्षोभ हुआ है। लगातार वायरल हो रहे ऑडियो से समाज के सभी सदस्य अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो को हटवाया जाए। ज्ञापन पर मंडल प्रभारी दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार, संजय, देवसिंह, हेमराज आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें