फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिना अनुमति सड़क खोदने पर जल निगम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली ललितपुर को पत्र सौंपा है। इसमें जल निगम की कार्यदायी संस्था द्वारा बिना अनुमति सड़क खुदाई पर कार्रवाई की मांग की गई है। खुदाई के बाद सड़कों की आधी-अधूरी मरम्मत से जनता को परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन


पत्र में वार्ड 21, तालाबपुरा, डोड़ाघाट का उल्लेख है। यहां एक वर्ष पूर्व बनी सीसी सड़क को भी खोदने का कार्य प्रस्तावित था। कच्ची पेवर ब्रिक्स सड़क पहले ही खोदी जा रही थी। अधिशासी अधिकारी ने उत्तर प्रदेश जल निगम, झांसी के अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनकी कार्यदायी संस्था यूनिवर्सल मैप प्रोजेक्ट एंड एमएमपी इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड के विरुद्ध भी प्राथमिक सूचना दर्ज करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें