राज्य सफाई कर्मचारी आयोग छायादेवी को ज्ञापन देते उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद कार्यालय में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के निर्देश सफाई कर्मियों को दिए।
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री मंजीत करौसिया ने मुख्यमंत्री के नाम राज्य कर्मचारी आयोग के सदस्य को ज्ञापन देकर एस्मा (इसेनसियल सर्विसेस मेंटीनेंस एक्ट) को हटाने की मांग की है। इसमें कहा गया कि पिछले कई माह से एस्मा एक्ट लागू है। इसके चलते प्रदेश के सफाई कर्मचारी किसी भी तरह धरना प्रदर्शन, काम बंद हड़ताल नहीं कर पा रहे हैं। कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान जब कोई भी व्यक्ति अपने घरों में निकलना नहीं चाहता था, ऐसे में सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान हथेली पर रखकर बिना ईमानदारी का परिणाम रहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी का असर ज्यादा नहीं हो सका। स्थानीय स्तर पर सफाई कर्मियों का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर उनके खिलाफ इकतरफा कार्रवाई की जा रही है।