फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से कराह रही प्रसूता का एंबुलेंस में हुआ प्रसव

विज्ञापन
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट से मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर की गई एक प्रसूता का हंसारी के समीप एंबुलेंस में प्रसव हो गया।
विज्ञापन

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पूरे क्षेत्र से महिलाएं प्रसव कराने के लिए आती हैं। कुछ समय से यहां प्रसव में आने वाली प्रसूताओं को गंभीर बता कर झांसी रेफर करने का काम चल रहा है। वहीं उन्हें सुरक्षित प्रसव का पाठ पढ़ा कर एंबुलेंस के माध्यम से झांसी के निजी नर्सिगहोम में जाने के कहा जाता है।
शुक्रवार को कस्बे के चौबयाना निवासी एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किया गया। झांसी जाते समय हंसारी के समीप जब उसे प्रसव पीड़ा अधिक हुई तो वह दर्द से कराह उठी। जिसके बाद एंबुलेंस स्टाफ में प्रसूता के साथ चल गई महिला की मदद से प्रसूता का प्रसव कराया गया। ईएमटी राम कुमार, चंद्रभान ने तुरंत व्यवस्था कराई। रामकुमार झा ने बताया कि महिला को उच्च रक्तचाप की शिकायत होने पर रेफर किया गया था। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है। सीएचसी में लगी एंबुलेंस के कर्मचारी विकल्प ने लगभग एक माह पहले ही एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया था। उन्होंने बताया कि वह अभी तक लगभग तीन दर्जन से अधिक प्रसव एंबुलेंस में करा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें