ललितपुर। सोमवार को पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज में राष्ट्रीय निर्माण व युवा जागरण अभियान और वार्षिक युवा खेल महोत्सव के सातवें दिन बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें डिफेंस अकेडमी टाइगर ने फार्मेसी लाइन को पराजित किया।
प्रतियोगिता में कबड्डी वर्ग के फाइनल मुकाबले में डिफेंस एकेडमी टाइगर ने फार्मेसी लाइंस को 16-12 के अंतर से पराजित किया। बालिका वर्ग में पीजीएमएम स्पोर्ट्स गर्ल्स ने डिफेंस एकेडमी गर्ल्स को 16-04 के अंतर से पराजित किया। खो-खो बालक वर्ग प्रतियोगिता में डिफेंस बुल्स ने फार्मेसी हीरोज को 23-07 के अंतर से हराया, बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स गर्ल्स ने डिफेंस गर्ल्स को 24-00 के अंतर से पराजित किया। क्रीड़ा प्रभारी जुनैद रजा ने बताया कि 19 जनवरी को होने वाले खेलो में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक और तवा फेंक प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मेजर सुल्तान सिंह, प्रो. विकास सोनी, दया लोधी व देवेंद्र ने निभाई। इस दौरान प्रो. रमेश चंद्र पटेल आदि अन्य मौजूद रहे।
दूसरी ओर, पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में एनसीसी 32 गर्ल्स बटालियन के चौथे दिन शिविर में प्रमोशन सेरेमनी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल सोमवीर और विशिष्ट अतिथि सूबेदार संतलाल गुर्जर, सूबेदार गजेंद्र सिंह व हवलदार जितेंद्र ने किया। मुख्य अतिथि ने एनसीसी के रैंक, पदक और प्रमाण पत्रों की उपयोगिता व महत्व के बारे में बताया। कमांड ऑफिसर ने कैडेट्स को रैंक के अनुसार टीम को कमाडिंग करने का प्रशिक्षण प्रदान किया। पूजा राठौर को सीनियर अंडर ऑॅफिसर, अलका, रुचि कुशवाहा व मालती राज को अंडर आफिसर, नम्रता, स्वाती, मोेहनी सेन को सार्जेंट, नौ कैडेट्स को कार्पोलर और 18 कैडेट्स को लांस कार्पोलर पदक से सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता कॉलेज संस्थापक डा. पारसनाथ यादव ने की। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा. सूफिया, प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डा. महेश कुमार झा, लेफ्टिनेंट डा. वंदना याज्ञिक, गौरव यादव, महिला एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। संचालन नंदनी व दीक्षा ने किया।
प लवान गुरूदीन ग्रुप ऑॅफ कालेज में मौजदू एनसीसी 32 यूपी गर्ल्स बटालियन- फोटो : LALITPUR
पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑॅफ कालेज में एनसीसी पांच दिवसीय कैम्प में मौजदू एनसीसी ऑफिसर व शिक्षक- फोटो : LALITPUR