फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर तिरंगा कलर में नजर आएगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दीपावली पर शहर तिरंगे के रंग से सजा नजर आएगा। नगर पालिका परिषद ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इस क्रम में मुख्य मार्गों पर लगे विद्युत पोलों पर तिरंगे जैसे तीन रंगों की झालर सजाई जा रही है। इसके पश्चात प्रमुख स्थलों की भी सजावट की जाएगी। उधर, सुम्मेरा तालाब को दूधिया रोशनी से संवारने का काम पहले से ही चल रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने शहर को आकर्षक बनाने के लिए दूधिया व तिरंगे के रंग में रंगने की तैयारी कर ली है। जहां सुम्मेरा तालाब पर विद्युत पोलों पर एलईडी लाइट लगाई जा रही है। वहीं, आजाद चौक से लेकर देवगढ़ क्रॉसिंग के पास लगे पोलों पर तीन रंगों की झालर लगाई जा रही है। इसके अतिरिक्त घंटाघर व डॉ. शादीलाल कामर्शियल कांप्लेक्स की इमारत को भी झालरों से सजाया जाएगा। इन झालरों के लगने के पश्चात शाम को शहर देखने लायक होगा। उधर, सुम्मेरा तालाब पर पहले से बिजली के खंभे लगाने का कार्य चल रहा है। यहां 50 पोल लगाए जा रहे हैं। यह कार्य दीपावली पर्व के आसपास पूर्ण होने की संभावना है। वहीं, शहर के खाली खंभों पर भी एलईडी लाइट लगाई जाएगी, ऐसे खंभों का चिंह्नीकरण किया जा रहा है। इनकी संख्या स्पष्ट होने पर नगर पालिका परिषद ईईसीएल कंपनी से अनुबंध करेगी, इससे अवशेष खंभों पर एलईडी की व्यवस्था शीघ्र हो सकेगी।
---
स्मारक स्थल भी सजेंगे
तुवन चौराहे के पास परमानंद मूर्ति स्थल, सावरकर चौक पर वीर सावरकर की प्रतिमा पर झालर लगाई जाएगी।
---
नगर के मुख्य मार्ग पर लगे पोल पर झालर लगाने का कार्य चल रहा है। इसमें धन की कमी आड़े आ रही है। यदि धन की व्यवस्था होती है तो अन्य जगहों पर भी झालर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद

रिंगा कलर की लाइटों से सजा घंटाघर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें