ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरियों पर ग्राम ननौरा निवासी युवक का शव पड़ा मिला। आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जखौरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेल पटरियों के किनारे मंगलवार की सुबह युवक का शव पड़ा था। सूचना पर जखौरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाशी ली तो आधार कार्ड मिला। उसकी पहचान ग्राम ननौरा निवासी शिवपाल (32) पुत्र वीर सिंह के रूप में की गई। जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी मौत को संदिग्ध बताया। उनकी मांग पर दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।