फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों रूपये की पीतल की मूर्तियां, मूर्तियां बनाने के औजार चोरी

विज्ञापन
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मऊठाना में एक मूर्ति कारोबारी के कच्चे मकान से पीतल की मूर्तियां, मूर्तियां बनाने के औजार और करीब बीस किलोग्राम पीतल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मऊठाना निवासी प्रदीप सोनी ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह मोहल्ले में स्थित अपने दूसरे कच्चे मकान में मूर्तियां बनाने का काम करता है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह अपने मकान पर मूर्तियां बनाने के लिए पहुंचा तो देखा कि उसका सारा सामान बिखरा पड़ा है। उसकी पीतल की दो छोटी मूर्तियां लगभग एक-एक किलोग्राम वजन की, पीतल के सांचे, हथौड़ा, औजार, पीतल की परांत और लगभग 20 किलोग्राम कटा पीतल (मूर्तियां बनाने के लिए) चोरी हो गया है।
------
सोने व चांदी के जेवर चोरी
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर में सोने व चांदी के जेवरात और पचास हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरूनगर निवासी अजय अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र परिवार सहित कमरे में सो रहा था, जबकि वह और उसकी पत्नी आंगन में सो रहे थे। तभी, अज्ञात चोर दीवार से चढ़कर उसके घर में घुस गए और एक कमरे में रखा बक्सा उठाकर छत पर ले गए। उसमें रखे सोने के चार मंगलसूत्र, दो चांदी की चूड़ियां, दो संतान सप्तमी वाली चूड़ियां, चांदी के गुुच्छा, बिछिया से भरी डिब्बी और लगभग पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन उठे तो बाहर का दरवाजा बंद था, जिस पर उन्होंने छत पर जाकर देखा तो बक्सा खुला था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें