फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा क्लेम का भुगतान न होने तक जारी रहे धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
उप कृषि निदेशक कार्यालय में बीमा क्लेम के भुगतान की मांग को लेकर धरना देते किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उप कृषि निदेशक कार्यालय के समक्ष प्रगतिशील किसान जन मोर्चा के नेतृत्व में किसान संगठनों का धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष बाबूलाल दुबे ने बताया कि आज 22 जून सोमवार से आमरण अनशन शुरू होगा और बीमा क्लेम का भुगतान होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बीते वर्ष जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसानों ने खरीफ की फसल का बीमा कराया था। इनमें लगभग एक लाख 49 हजार किसानों की प्रीमियम राशि बैंकों द्वारा काटी गई। फसल कटाई के कुछ दिन पहले अतिवृष्टि होने से नष्ट हो गई। इसमें एक लाख बीस हजार से अधिक किसानों को बीमा क्लेम का भुगतान किया गया है। शेष किसानों को बीमा देने में बीमा कंपनी के अधिकारी, बैंक के अधिकारी व कृषि विभाग के अधिकारी क्लेम के भुगतान को लेकर गुमराह कर रहे हैं। किसान बीमा के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, अधिकारी आश्वासन मात्र दे रहे हैं।
संयोजक नवनीत शर्मा ने कहा कि बीमा की प्रीमियम राशि के समय पर गलती नहीं पाई गई, लेकिन भुगतान की बारी आने पर गलतियां बताकर पल्ला झाड़ा जा रहा है। मांग की है कि किसानों को बीमा क्लेम शीघ्र दिया जा ए और जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। जिला उपाध्यक्ष ऊदल सिंह पटेल ने मांग की है कि खरीद केंद्रों से उठान कराया जाए, जिससे नियमित खरीद की जा सके। इस दौरान भाकियू मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा, पहलवान सिंह, राजेंद्र सिंह, आनंद देवलिया, देवेंद्र, राकेेश, पुष्पेंद्र, आशीष कौशिक, भगवत नारायन पटेल, मुलायम सिंह पटेल, रामस्वरुप पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
यह संगठन होंगे शामिल
सोमवार से शुरू हो रहे किसानों के आमरण अनशन में जिला कांग्रेस कमेटी, आम आदमी पार्टी, अपना दल, भारतीय किसान संघ, भारतीय किसान यूनियन, जैन मिलन महावीर, गल्ला व्यापार मंडल, सरदार पटेल जन सेवा संस्थान, शांति नाथ दिगंबर जैन आदि संगठन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें