फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफियाओं से परेशान होकर पीड़ित बैठे आमरण अनशन पर

विज्ञापन
granite mine.jpg - फोटो : granite mine.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। मोहल्ला पिसनारी के कुछ लोग आम रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर घंटाघर प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठ गए। उनका कहना है कि अधिकारियों को शिकायत पत्र दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि वार्ड नंबर तेरह के मोहल्ला पिसनारी बाग में नहर से गौड़ बाबा मंदिर जाने वाले रास्ते पर गुंडागर्दी के बल पर कब्जा कर लिया गया है। रास्ते को उपयोग यहां के लोग कई साल से करते चले आ रहे हैं। इसी रास्ते से किसान अपने खेतों तक खाद और बीज ले जाते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों में रहने वाले लोगों का भी आना - जाना रहता है, लेकिन रास्ता बंद कर दिया गया है। दो दिसंबर 2019 को प्रार्थना पत्र अफसरों को दिया, तो आम रास्ता खोल दिया गया। लेकिन, अब इसे दोबारा बंद कर दिया गया है। जो लोग रास्ता बंद करने विरोध कर रहे हैं, उन्हें धमकाया जा रहा है। मजबूर होकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ा। उन्होंने रास्ता खुलवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र पर रतीराम कुशवाहा, परसादी, लखनलाल, हनुमत सिंह, विष्णु, धीरे, भगवानदास, दयाराम, संतोष के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें