ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र के गांव मसौरा खुर्द निवासी 37 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे परिजनों का कहना है कि वह नौ एकड़ खेत के लिए जरूरत के मुताबिक खाद न मिलने से परेशान था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से एक पर्ची भी मिली, जिस पर खाद न मिलने पर आत्महत्या का जिक्र किया है, लेकिन उस पर कोई दस्तखत नहीं है।