- परिजनों ने आत्महत्या का कारण बताया अज्ञात
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर से निकले युवक का शव शुक्रवार को खेत पर लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी बलराम (45) पुत्र रामसेवक बृहस्पतिवार की रात को घर निकल गया था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को मोहल्ला बेरावट क्षेत्र में स्थित एक खेत में आसपास के लोगों ने पेड़ पर बलराम का शव रस्सी के फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों के मुताबिक मृतक चार भाइयों में छोटा था, उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिजनों ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।