फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव कुआं में उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम कंचनपुरा में तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव मंगलवार की सुबह कुएं में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि कोई खोज खबर न होने पर वह लोग एक बाबा से मिले, बाबा ने ही उन्हें बताया था कि कृष्ण प्रताप कुएं के पास मिलेगा।
विज्ञापन

थाना बानपुर के ग्राम ककड़ारी, कंचनपुरा निवासी कृष्ण प्रताप सिंह (36) पुत्र मोहन सिंह शनिवार की रात में अचानक से घर से कहीं चला गया। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार कृष्ण प्रताप के न मिलने से वह लोग ग्राम बछरावनी में एक बाबा के पास गए तो उसने कहा कि कुएं के पास जाओ, वहां कृष्ण प्रताप सिंह मिल जाएगा। जिस पर वह कुएं के पास गए और कुएं में झांककर देखा तो कृष्ण प्रताप सिंह का शव कुएं में उतराता मिला। जानकारी मिलने पर थाना बानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। बताया गया कि युवक कृष्ण प्रताप सिंह वर्ष 1998 से मानसिक रूप से बीमार परेशान चल रहा था। संभावना जताई गई कि मानसिक संतुुलन ठीक नहीं होने के चलते उसने आत्महत्या की है, फिलहाल बानपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें