फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीए ललितपुर की बालिकाओं ने फहराई जीत की पताका

विज्ञापन
खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान करते अतिथिगण। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बानपुर (ललितपुर)। कस्बा बानपुर के महाराजा मर्दन सिंह क्रिकेट ग्राउंड (बड़ी फील्ड) पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लेदर बॉल अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में शुक्रवार को डीसीए ललितपुर की बालिकाओं ने डीसीए टीकमगढ़ की टीम को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर जीत की पताका फहराई। शनिवार का मैच अलीशा क्लब भोपाल व उत्तर मध्य रेलवे झांसी के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

डीसीए टीकमगढ़ की बालिकाओं ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ऑल आउट होकर कुल 66 रन बनाए। टीकमगढ़ की ओर से फिजा शाह व संस्कृति ने एक- एक चौके की मदद से 11 रन बनाए। डीसीए ललितपुर की ओर से दीक्षा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में नौ रन देकर पांच विकेट लिए। जवाब में 67 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीए ललितपुर की बालिकाओं ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया । ललितपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए मीनू यादव ने अविजित रहकर पांच चौकों की मदद से 36 रन बनाए और उनका अच्छा सहयोग अंजलि राजा ने दो चौकों के साथ 21 रन बनाकर किया । ललितपुर की दीक्षा को शानदार गेंदबाजी के लिए वूमेन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर विजेता टीम को 5001 रुपये और उपविजेता टीम को 2501 रुपये का पुरस्कार आयोजन समिति की ओर से प्रदान किया गया। शनिवार का मैच अलीशा क्लब भोपाल व उत्तर मध्य रेलवे झांसी के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें