फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डीसी मनरेगा ने अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

Wed, 13 Sep 2023 11:49 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमियां दूर करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उपायुक्त श्रम रोजगार रवींदवीर यादव बुधवार को ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम कुमरौल पहुंचे। यहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में लगाई गई अमृत वाटिका और शिला फलकम को देखा। उन्होंने कमियां दूर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मौके पर अमृत वाटिका में बोर्ड नहीं लगा था। जिसे लगवाने और पौधों की उचित देखभाल करने के निर्देश ग्राम पंचायत के कर्मचारियों को दिए। इसके साथ विद्यालय की नवनिर्मित बाउंड्रीवॉल पर पुताई नहीं कराई गई थी जिसे कराने को कहा गया। इसके बाद वह गांव में निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सरोवर पर चबूतरा, घाट सहित अन्य कार्य हुआ था। जबकि अन्य काम अधूरे थे। इस संबंध में ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक ने बताया कि बारिश के चलते तालाब में पानी भर गया है जिस कारण से काम नहीं हो पा रहा है। इस पर डीसी मनरेगा ने अक्टूबर के बाद काम शुरू करवाकर मार्च 2024 तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें