फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतार चढ़ाव के क्रम में खूूब पड़े वोट

Mon, 27 Nov 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
nagr palika voting, lalitpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निकाय चुनाव के दौरान शहर में दिन भर उतार चढ़ाव के बीच खूब वोट पड़े। किसी बूथ पर सुबह की पाली में तो किसी बूथ पर दोपहर की पाली में वोटरों की भीड़ लगी रही। हालांकि नगर के कई बूथों पर दोपहर के बाद इक्का दुक्का वोटर ही लाइन में दिखाई दिए। शहर में कई बूथों पर शाम के समय वोटिंग में तेजी आई और देर शाम तक मतदान जारी रहा। शाम साढ़े छह बजे भी मतदान जारी बना रहा।
विज्ञापन


शहर के निकाय चुनाव में लोगों में मतदान के प्रति काफी जोश देखा गया। सुबह से ही बूथों पर मतदान करने की होड़ लगी रही। पूरे दिन शहर में करीब 60 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। ललितपुर में वार्ड नंबर दस के अंतर्गत रावर स्कूल में बूथ नंबर 42 व 43 पर सुबह की दो पालियों में खूब वोट पड़े, इसके चलते यहां लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद यहां सन्नाटा पसरा रहा। जबकि इसी वार्ड के अंतर्गत बूथ नंबर 44 व 45 पर दोपहर दो बजे के बाद इक्का दुक्का ही वोट डालने लोग पहुंचे, वहीं वार्ड नंबर 26 के अंतर्गत मुहल्ला महावीरपुरा स्थित पोलिंग बूथ पर पूरे दिन भर सभी पालियों में सुबह से देर शाम तक एक जैसी भीड़ लगी रही। हालांकि यहां कई मतदाताओं को अपने वोट डालने के लिए मतदाता सूची में नामों की गड़बड़ियां होने की शिकायत का दौर भी रहा। वहीं वार्ड नंबर 25 के अंतर्गत चौबयाना नंबर दो में सभी बूथों पर सुबह की दो पालियों में डेढ़ बजे तक ही लोगों ने सबसे अधिक मतों का प्रयोग किया, लेकिन दो बजे के बाद यहां इक्का दुक्का लोग ही वोट डालने पहुंचते रहे।

यहां तक दोपहर सवा तीन बजे यहां मतदान कर्मचारियों को सुस्ताने का मौका मिलता रहा। मुहल्ला नेहरूनगर में लोगों ने सबसे अधिक मतदान किया। यहां प्राथमिक विद्यालय में बने बूथों पर महिलाओं का पुरुषों की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली, जहां एक समय दोपहर में तो ऐसी स्थिति देखने को मिली, जब स्कूल के गेट के बाहर भी लाइनें देखने को मिली। इसके अंतर्गत सुबह से ही सभी बूथों पर यहां मतदाताओं की भीड़ लगी रही। यहां तक कि यहां देर शाम साढ़े छह बजे तक वोटिंग देखने को मिली है। हालांकि आजादपुरा में अटल विद्या मंदिर में भी पूरे दिन एक सा मतदान का प्रतिशत देखने को मिला है।
विज्ञापन


इस तरह बढ़ा शहर में मतदान का प्रतिशत
शहर में सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुई वोटिंग का मतदान प्रतिशत कंट्रोल रूम द्वारा अपडेट जारी किया जाता रहा। इसके तहत सुबह साढ़े सात बजे से सुबह साढ़े नौ बजे तक ललितपुर नगर पालिका परिषद में 12.50 प्रतिशत मतदान रहा, जबकि महरौनी में 12.20 प्रतिशत, तालबेहट में 13.50 प्रतिशत और पाली में 10 प्रतिशत मतदान पड़ा। इस प्रकार पहले राउंड में 12.30 प्रतिशत मतदान रहा। इसके बाद दूसरे राउंड में सुबह साढ़े नौ बजे से सुबह 11.30 बजे के दौरान हुए मतदान में ललितपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत 24.35 प्रतिशत, महरौनी में 28.75 प्रतिशत, तालबेहट नगर पंचायत अंतर्गत 29.7 प्रतिशत व पाली नगर पंचायत में 25 प्रतिशत मतदान पहुंच गया। इसी प्रकार दूसरे राउंड के बाद कुल 25.80 प्रतिशत मतदान रहा।

तीसरे राउंड में सुबह 11.30 से 01.30 बजे के बाद ललितपुर नगर पालिका परिषद में 37.59 प्रतिशत, महरौनी में 45.91 प्रतिशत, तालबेहट में 45.54 प्रतिशत और पाली में 45 प्रतिशत मतदान पहुंच गया। इस प्रकार तीसरे राउंड के बाद कुल 40.44 प्रतिशत मतदान रहा। चौथे राउंड में दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे के बाद मतदान के बाद ललितपुर नगर पालिका परिषद में 45.85 प्रतिशत, महरौनी में 64.55 प्रतिशत, तालबेहट में 61.94 प्रतिशत और पाली में 65 प्रतिशत मतदान रहा, यानि चौथे राउंड में कुल 59.34 प्रतिशत मतदान पहुंच गया। इसके बाद अंतिम चरण में साढ़े तीन बजे से पांच बजे के दौरान मतदान के प्रतिशत ने एकदम से छलांग लगाई और ललितपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत कुल 61.95 प्रतिशत, महरौनी में 74.48 प्रतिशत, तालबेहट में 79.08 प्रतिशत और पाली में सबसे अधिक यानी कुल मतदान 80.92 प्रतिशत रहा, जो जिले में सबसे अधिक मतदान रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें